महादेव बनाकर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना

महासमुंद। ग्राम खरोरा में सावन महीने के दूसरे सोमवार को महादेव बनाकर महिलाओं ने पूजा अर्चना की। जिसमें सरोज चंद्राकर ने बताया सावन महीना में हिंदू धर्म में खास महत्व है। क्योंकि यह महीना देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। वहीं सोमवार को भगवान महादेव पृथ्वी लोक पर अपने ससुराल में आते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस महीने में थोड़ी सी पूजा से ही भगवान महादेव प्रसन्न हो जाता हैं और भक्तों के सारे दुख दूर कर देते हैं। वहीं सुख- समृद्धि की प्राप्ति होते है साथ ही सावन के महीने में चार सोमवार का खास महत्व होते है। सावन का दूसरे सोमवार को सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग बन रहे है। जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। इन योगों में पूजा करने का दोगुना फल मिलत है। इस मौके पर रेखा, ममता, दुर्गा, देवकी, कृष्ण, नंदिनी, शिवकुमारी, माधुरी, ममता, सरोज, पूनम, अंरुण, डाली, गोदावरी, प्रियंका, मोनिका, टीना, लीना, हीना,बती, उतरा, गायत्री चंद्राकर आदि महिलाओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।