सिकासेर बांध से पानी मिलने से क्षेत्र के किसान का होगा आर्थिक उन्नति: विधायक

शासन कै 26 सौ से 3 हजार करोड़ का सिकासेर बांध का डीपीआर तैयार कर भेजा गया
महासमुंद। कोडार परियोजना अंतर्गत महासमुंद जल संसाधन संभाग एवं उप संभाग के समस्त कार्यालय एवं आवासीय भवन का 240 लाख की लागत से जीर्णोद्धार व उन्नयन कार्य का विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने भूमि पूजन किया।
सिंचाई काॅलोनी में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा शामिल हुए । कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने की। विशेष अतिथि के रूप में वार्ड के पार्षद विजय साव, मुन्ना साहू, संदीप घोष, प्रकाश शर्मा, रोहित चंद्राकर, आनंद गिरी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा सावन महीना साल का पावन महीना है। भगवान भोलेनाथ को एक लोटा जलभिषेक करने से उसकी कृपा सब पर बनी रहती है। इस लिए छत्तीसगढ़ समेत महासमुंद में कभी जल संकट नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि जल संसाधन के मंत्री केदार कश्यप ऐसा मंत्री है जिसके रहते विकास कार्यों के लिए राशि की कभी कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा क्षेत्र में किसानों को कभी भी पानी की कमी नहीं हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 2047 विकसित भारत का विज़न साकार होने लगा है तब छत्तीसगढ़ भी विकसित होगा। विधायक सिन्हा ने कहा छत्तीसगढ़ में सब से ज्यादा नहर लाइनिंग का काम महासमुंद में हो रहा। 26 सौ से 3 हजार करोड़ का सिकासेर बांध का डीपीआर तैयार हो गया है। सिकासेर बांध से पानी मिलने से महासमुंद क्षेत्र के किसान दो फसल ले सकते हैं जिससे क्षेत्र का विकास के साथ किसानों की आर्थिक उन्नति होगी, और आने वाले दिनों में महासमुंद क्षेत्र में पानी की समस्या नही होगा। उन्होंने कहा कि कोडार जलाशय नहर लाइनिंग कार्य 620 लाख की लागत से किया जा रहा है। कोडार हाॅल रोड निर्माण कार्य 140 लाख, कोडार के 78 चैन पर कासबे निर्माण कार्य 48 लाख, चिंगरौद वितरक नहर का लाइनिंग कार्य 6 करोड़, बम्हनी वितरक निर्माण कार्य 58 लाख, बडगांव में 18 करोड़ की लागत से वितरक नहर का लाइनिंग कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा कि छपोराडीह जलाशय 499 लाख, कौंदकेरा वितरक नहर 436 लाख, परसदा जलाशय 421 लाख, परसाडीह कोसम नाला स्टाप डेम 470 लाख, बेलटूकरी एनिकेट 10 करोड़, अछोली एनिकेट 13 करोड़, मुढैना वितरक नहर 13 करोड़, केशवा एनिकेट 9 करोड़, धरमपुरा जलाशय 32 करोड़ का कार्य मंत्रालय में लंबित है। इन कार्यों की स्वीकृति मिलते ही क्षेत्र के किसानों को इसका लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने कहा जल संसाधन विभाग के भवनों का जीर्णोद्धार होने से विभाग की कार्य क्षमता बढ़ेगी और जिले की विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि विधायक ने क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाई है। गौरव पथ, तुमाडबरी सड़क निर्माण जैसे विकास कार्यों कराया है। क्षेत्र के विकास में विधायक ने कभी कोई कमी नहीं होने दिया। इस मौके पर वार्ड नंबर 27 के पार्षद विजय साव ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के पश्चात विधायक सहित अतिथियों ने एक पेड़ मां के नाम पर पौधारोपण किया। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता अजय खरे, कार्यपालन अभियंता विद्युत आर एस वर्मा, एसडीओ कुलदीप बंजारे, एसडीओ मुकेश चंद्राकर, एसडीओ फूल कुमार बढ़ाई, एन के ठाकुर, एच एल परमहंस, उप अभियंता पूजा चंद्राकर, उप अभियंता जतिन्द्र, कार्यपालन अभियंता अखिलेश यादव, मोतीलाल मालेकर, अभिषेक ताम्रकर, एसपी ध्रुव, ऋषभ चंद्राकर, सचिन ठाकुर, तोशिबा दीवान, मंच संचालन प्यारेलाल कोसरिया, आभार मानचित्रकार एम एल ध्रुव ने किया।