युवक से 34 पौवा शराब के साथ गिरफ्तार
महासमुंद। पटेवा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम पचरी में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की है। 2 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि अग्रवाल राइस मिल के पास एक व्यक्ति शराब बेच रहा है। मौके पर घेराबंदी कर पुलिस ने अरुण लहरे (32) को पकड़ा, जबकि शराब खरीदने आया व्यक्ति भागने में सफल रहा। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक थैले में 34 पौवा देशी प्लेन शराब (6.120 लीटर) और 300 रुपये नकद भी जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
