बाइक की ठोकर से महिलाएं हुई घायल

महासमुंद। बसना क्षेत्र के भंवरपुर में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने पैदल चल रहीं तीन महिलाओं को टक्कर मार दी। यह घटना 3 मार्च की रात करीब 8 बजे की है। पायल प्रधान काम से घर लौट रही थी, तब उसे लेने आ रही उसकी मां बिलासिनी प्रधान, मौसी सावित्री प्रधान और भाभी सत्यवती प्रधान को सामने से आ रही बाइक सीजी-06-एचसी 2141 ने जोरदार टक्कर मार दी। बिलासिनी और सावित्री प्रधान के पैर, सिर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। इन्हें भंवरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सत्यवती को मामूली चोटें आई है। पुलिस ने पायल प्रधान की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 और 125 (ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।