छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के होली मिलन में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
महासमुंद। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह हर्षोल्लास और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में रंग-गुलाल, गीत-गजल और हास्य-व्यंग्य के बीच उपस्थित शिक्षकों एवं गणमान्यजनों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के उप प्रांताध्यक्ष टेकराम सेन ने बताया कि इस अवसर पर शिक्षाविद् केआर चंद्राकर, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष उमेश भारती गोस्वामी, संगठन मंत्री राजेन्द्र इंगोले, कर्मचारी नेता अशोक गिरि गोस्वामी, साहित्यकार भागवत जगत, जयराम पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, सहायक संचालक नंदकिशोर सिन्हा सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षक उपस्थित रहे। समारोह में नगाड़ों की थाप, चुटकुलों, गीतों और कविताओं ने माहौल को रंगीन बना दिया। कार्यक्रम के दौरान टेकराम सेन ने सभी अतिथियों को चुटीले टाइटल देकर सम्मानित किया, जिससे कार्यक्रम में हास्य का अनोखा रंग घुल गया। उनकी कविता ‘शिक्षक संघ के होली मिलन में जिसने भी प्लॉट दिया है, भगवान की कसम ऐश किया है’ ने सभी को खूब गुदगुदाया और माहौल को और भी जीवंत बना दिया। इस अवसर पर कार्यकारी प्रांताध्यक्ष उमेश भारती गोस्वामी और पूर्व शिक्षा अधिकारी केआर चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ पिछले 25 वर्षों से होली मिलन की इस परंपरा को निभाते हुए आपसी प्रेम, एकता और सौहार्द्र का संदेश देता आ रहा है। कार्यक्रम में राजेन्द्र इंगोले, राजेश शर्मा, नेमीचंद अग्रवाल, कुबेर साहू, अविनाश लाल, सहदेव ध्रुव, एम.पी. ध्रुव, टोहन देवांगन, केके. चंद्राकर, सी.के. तिवारी, तुलाराम डड़सेना, जितेन्द्र चंद्राकर, टी.पी. भट्ट, प्रमोद कन्नौजे, चेतन दीवान, लक्ष्मीकांत सिन्हा, बी.आर.सी. जागेश्वर सिन्हा, जगदीश साहू, गैंदराम साहू सहित कई अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन टेकराम सेन ने व आभार व्यक्त राजेन्द्र इंगोले एवं राजेश शर्मा ने किया।
