होली में पेट्रोल पंप कर्मचारियों को पीटा

महासमुंद। बिरकोनी स्थित राज फ्यूल पेट्रोल पंप पर 4 मार्च की रात मारपीट का मामला सामने आया है। पंप कर्मचारी मनोज कुमार टंडन के अनुसार रात करीब 10 बजे लोकनाथ साहू अपने साथियों के साथ पेट्रोल भरवाने पहुंचा। जब कर्मचारियों ने पंप बंद होने की जानकारी दी, तो उक्त लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उनसे मारपीट की। जब मनोज शिकायत करने पुलिस चौकी जा रहा था, तब महाराजा ढाबा के पास उक्त लोगों ने उन्हें चलती बाइक से गिरा दिया। बाद पत्थर और मुक्कों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।