मजदूरी लेन-देन विवाद पर मारपीट
महासमुंद। तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़सिवनी में मजदूरी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। 4 मार्च की दोपहर करीब 12 बजे महेश्वर साहू ने पत्थर खदान की मजदूरी के विवाद पर नंदकिशोर साहू के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। उस समय महादेव सोनकर और तोरण ध्रुव ने बीच-बचाव किया। उसी रात करीब 8:30 बजे जब महादेव सोनकर बाजार चौक पर था, महेश्वर साहू ने पुराने विवाद और शराब की बात को लेकर उन पर डंडे से हमला कर दिया। हमले में महादेव के सिर और दाहिने हाथ में चोट आई है। गवाहों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। महादेव सोनकर की शिकायत पर पुलिस ने महेश्वर साहू के खिलाफ धारा 115(2), 296 और 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
