छछान पहाड़ी के करीब मिली युवक की लाश
महासमुंद। पटेवा के समीप छछान पहाड़ी के पास एक युवक की लाश मिली है। घटना की सूचना पर पटेवा पुलिस ने जांच उपरांत मामला विवेचना में लिया है। पटेवा थानेदार विनोद कश्यप ने बताया कि ग्राम थांगनपुर (थरगांव) निवासी शीतकुमार बरिहा (30) की लाश मिली है। उनके मानसिक रुप से कमजोर होने की जानकारी मिली है। प्रथम दृष्टया यह दुर्घटना प्रतीत हो रहा है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद युवक के बारे में पता चल पाएगा। मामले की विवेचना जारी है।