पार्थ ने राष्ट्रीय जूनियर बेसबॉल चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

राष्ट्रीय बेसबॉल चैंपियनशिप उत्तर प्रदेश में छत्तीसगढ़ ने जीता पदक
महासमुंद। उत्तर प्रदेश में 33वीं राष्ट्रीय जूनियर बेसबॉल चैंपियनशिप का आयोजन बेसबॉल एसोसिएशन द्वारा 27 जून से 01 जुलाई तक गढ़मुक्तेश्वर जिला पाटन उत्तर प्रदेश में आयोजित किया गया। जिसमें तुमगांव के पार्थ ने छत्तीसगढ़ राज्य की टीम में शामिल होकर रजत पदक जीतने में सफल रहे। इससे पहले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता बिलासपुर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर छत्तीसगढ़ की टीम का चयन किया गया था, जिसमें महासमुंद जिले से पार्थ शर्मा का चयन हुआ था, जिसने राष्ट्रीय बेसबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ राज्य की टीम में शामिल होकर रजत पदक जीतने में सफलता हासिल की।
राष्ट्रीय बेसबॉल प्रतियोगिता में पार्थ के रजत पदक जीतने पर अध्यक्ष नगर पंचायत बलरामकांत साहू, उपाध्यक्ष सावित्री उत्तम निर्मलकर, जनपद पंचायत सदस्य प्रियंका लवेश ढीढी, पार्षद राम शरण निर्मलकर, पार्षद गौतम सिन्हा, पार्षद चोवाराम तांडेकर, पार्षद शिव यादव, भुवनेश्वर साहू, पार्षद रोहित साहू, शत्रुहन निषाद, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिन्हा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी हीना ढालेन, सरपंच भोरिंग लीला लोकेश्वर, उप सरपंच भेखलाल साहू, पंच अभिषेक नेहरू, वेद प्रकाश साहू, सावित्री बाई, यशवंत साहू, राहुल यादव, पिंटू सिंह, हर्ष शर्मा, जमील कुरैशी, रितेश अग्रवाल, कुबेर साहू, के के चंद्राकर, संगीता रात्रे, प्राचार्य जियो वर्गीश, जितेंद्र साहू, बलराम नेताम, डॉ. सुनील कुमार भोई व्यायाम शिक्षक भोरिंग, छन्नू साहू व्यायाम शिक्षक वेदनर मेमोरियल स्कूल, एवन कुमार साहू, अभिषेक निर्मलकर, जगदीश, अभिषेक नेहरू, लिशांशु, नैतिक, सेवन, बेसबॉल खेल संघ पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों ने हर्ष जताया है।