शिक्षक मेमन को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण
महासमुंद। जिला स्तरीय मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार 2024-25 के तहत शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय तुमगांव में स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवागांव संकुल केंद्र पटेवा विकासखंड महासमुंद के शिक्षक मेमन कुमार चंद्राकर को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण (ज्ञानदीप) पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद रूपकुमारी चौधरी, विशिष्ट अतिथि बीज निगम मंडल अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा किशन पटेल, उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष बलरामकांत साहू, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ एस आलोक रहे। अतिथियों ने शिक्षक को प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, शॉल, श्रीफल एवं सम्मान राशि देकर सम्मानित किया।