नपाध्यक्ष निवास पहुंचे जगत पिता का हुआ भावपूर्ण स्वागत

महासमुंद। जगत के पालन हार भगवान जगन्नाथ 1 जुलाई को दोपहर 12 बजे नगर पालिका अध्यक्ष निखिल मनोजकांत साहू के गृह निवास पहुंचे। प्रभु के आगमन पर नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू समेत उनके पिता मनोजकांत साहू, उनकी माता व छोटे भाई तथा उनकी बड़ी दीदी ने भगवान जगन्नाथ को बरसते पानी के बीच भीगते हुए उनका भाव पूर्ण स्वागत कर घर तक लाया। तथा दिन भर उनकी पूजा अर्चना कर आव भगत परिवार द्वारा किया गया।