रग्बी खिलाड़ियों को जर्सी वितरण

महासमुंद। आदर्श ग्राम बेलसोंडा में हायर सेकंडरी के विद्यार्थी रग्बी के खिलाड़ियों को मिनी स्टेडियम बेलसोंडा में निरन्तर अभ्यास कराया जा रहा है। इन खिलाड़ियों की मेहनत को देखकर बेल्सन क्रशर इंडस्ट्रीज के संचालक दीपक चंद्राकर ने खिलाड़ियों की जरूरतों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। जिसे गत दिनों खिलाड़ियों को जर्सी भेंट की। श्री चंद्राकर के इस प्रयास के लिए खिलाड़ियों ने उनका आभार जताया। जर्सी पाकर बच्चों की खुशी देखते बन रही थी। इस अवसर पर शिक्षिका इंद्राणी भास्कर, ने अनिल चंद्राकर उपस्थित थे।