शिविरों के माध्यम से जनजातीय समाज के लोगों को मिल रहा है निरंतर सौगात

जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए शामिल
बालोद, 21 जून 2025। धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत बालोद जिले के सभी विकासखण्डों के अलग-अलग स्थानों पर प्रतिदिन आयोजित होने वाले लाभ संतृप्ति शिविरों के माध्यम से हितग्राहियों एवं ग्रामीणों को निरंतर सौगात मिल रहा है। इसके अंतर्गत आज जिले के डौण्डी विकासखण्ड के अंतिम छोर पर स्थित आदिवासी बाहुल्य ग्राम गुदुम में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर में आदिवासी वर्ग के लोगों के बहुप्रतीक्षित मांगों के पूरा होने तथा उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ एवं सुविधा मिलने से हितग्राहियों एवं ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हुए लोगों के अलावा आदिवासी समाज के लोगों ने लाभ संतृप्ति शिविर को जनजातीय समाज के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी एवं उपयोगी बताते हुए शिविर के आयोजन की भूरी-भूरी सराहना की। शिविर में पेंशन योजना से लाभान्वित ग्राम कुंजकन्हार निवासी श्रीमती खेमिन बाई विधवा पेंशन योजना से लाभ लेने के लिए उनके सभी प्रक्रिया पूरा होने पर बहुत ही प्रसन्नचित नजर आ रही थी। इसी तरह शिविर में ग्राम कुंजकन्हार निवासी आनंद राम एवं ग्राम गुदुम निवासी श्रीमती काजल, नवली और सत्यवती ने श्रम कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरा होने पर शिविर के आयोजन की मुक्तकंठ से सराहना की। आज गुदुम में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर में जनपद पंचायत डौण्डी के अध्यक्ष मुकेश कौड़ो, जनपद उपाध्यक्ष भोलाराम नेताम, जनपद सदस्य तुलेश्वर हिचामी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलाव ग्राम पंचायत गुदुम, कारूटोला और अवारी, कुंआगोदी, मरकाटोला, सुरडोंगर सहित आसपास के ग्राम पंचायत के सरपंचगणों के अलावा अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण तथा हितग्राहीजन उपस्थित थे।
केन्द्र सरकार के द्वारा आदिवासी क्षेत्रों मंे सेवाओं और अन्य बुनियादी ढाँचों को परिपूर्णता प्रदान करने तथा उनके व्यक्तिगत अधिकारों से परिपूर्ण करने के उद्देश्य से जिले में प्रतिदिन आयोजित होने वाली इन शिविरों के माध्यम से जनजाति परिवार के लोगों को 17 मंत्रालयों के 25 सेवा एवं योजनाओं से निरंतर लाभान्वित किया जा रहा है। आज आयोजित शिविर के दौरान जनजातीय परिवार के हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड एवं नया राशन कार्ड बनाने के अलावा आधार कार्ड, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड बनाने की कार्रवाई की गई। इसके अलावा शिविरों में अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवासहीन परिवारों का चिन्हांकन, जनधन खाता, बीमा कव्हरेज, वृद्धावस्था एवं विकलांग पेंशन, नल कनेक्शन के अलावा वनाधिकार पत्रधारी कृषकों को कृषि, मछलीपालन एवं पशुपालन विभाग के विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने की कार्रवाई की गई। आज आयोजित शिविर के माध्यम से शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ मिलने तथा उनके समस्याओं का त्वरित निराकरण होने से जनजातीय परिवार के लोग एवं हितग्राहियों में हर्ष व्याप्त है।
इसी कड़ी में आज डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम गुदुम में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर में 11 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड, 09 हितग्राहियों का राशन कार्ड, 05 हितग्राहियों को आधार कार्ड, 10 हितग्राहियों को सामाजिक पेंशन योजना, 02 हितग्राहियों को जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, 03 हितग्राहियों को किसान क्रेडिट कार्ड की सौगात मिलने के अलावा 06 हितग्राहियों को अनुसूचित जनजाति के आवासीहिन परिवारों के रूप में चिन्हांकन, 01-01 हितग्राहियों को विश्वकर्मा योजना और मुद्रा ऋण, 05 हितग्राहियों को महिला सम्मान निधि के अलावा 10 आदिवासी परिवारों के घरांे में नल कनेक्शन की सुविधा, 03 हितग्राहियों को विद्युत एवं सोलर कनेक्शन, 02 हितग्राहियों को कौशल प्रशिक्षण से लाभान्वित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की गई। इसी तरह वनाधिकार पत्राधारी 04 कृषकों को कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं से तथा 03 कृषकों को मत्स्य विभाग के योजनाओं से तथा 02 कृषकों को पशुपालन विभाग के योजनाओं से लाभान्वित करने की कार्रवाई की गई। इसके अलावा गुदुम शिविर में उपस्थित 22 लोगों का सिकलसेल एवं एनीमिया जाँच करने के अलावा स्वास्थ्य विभाग के स्टाॅल में चिकित्सकों के द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। गुदुम में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर में प्रचार रथ के माध्यम से जनजातीय समाज के लोगों को उनके लिए संचालित शासन के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ ही उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं की लाभ लेने की अपील भी की गई। शिविर में आज श्रीमती खेमीन बाई, आनंदराम, कंुती बाई, मिलो बाई, आनंद राम, श्रीराम, झुमुकलाल, श्यामा सिंह, गोवर्धन को सामाजिक पेेंशन योजना से लाभान्वित किया गया।