अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: इंडोर स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय योग प्रदर्शन

राजस्व मंत्री टंकराम होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
जनप्रतिनिधि, स्कूली बच्चे, अधिकारी-कर्मचारी एवं आमजन करेंगे सामूहिक योग
गरियाबंद 20 जून 2025/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिले में भी योग दिवस मनाया जायेगा। जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन गरियाबंद के इंडोर स्टेडियम में प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक किया जायेगा। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा योग दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर जनप्रतिधिगण, स्कूली बच्चे, अधिकारी, कर्मचारीगण सहित आम नागरिक भी सामूहिक योगाभ्यास में भाग लेंगे।