विद्यार्थियों की वर्गवार मेरिट एवं प्रतीक्षा सूची

प्रवेश हेतु काउंसलिंग की तिथि एवं स्थान जारी
बालोद, 20 जून 2025। प्रयास आवासीय विद्यालयों के सत्र 2025-26 की कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की वर्गवार मेरिट एवं प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग बालोद ने बताया कि कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की वर्गवार मेरिट एवं प्रतीक्षा सूची का अवलोकन वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in/ पर किया जा सकता है। इसके साथ ही प्रवेश हेतु मेरिट सूची में दर्शित विद्यार्थियों के लिए काउंसलिंग का समय एवं स्थान भी निर्धारित कर दी गई है। जिसके अंतर्गत अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह बालक की काउंसलिंग 23 जून को, अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह बालिका हेतु 24 जून, अनुसूचित जाति बालक/बालिका हेतु 25 जून, अन्य पिछड़ा वर्ग बालक/बालिका हेतु 26 जून तथा सामान्य वर्ग एवं अल्प संख्यक बालक/बालिका हेतु 27 जून को सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढ़ियारी रायपुर में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेरिट सूची में दर्शित विद्यार्थी काउंसलिंग हेतु निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान में अनिवार्य दस्तावेजों सहित उपस्थित हो सकते है।