कलेक्टर को मिट्टी से निर्मत बसेरा की गई भेंट

महासमुंद। ग्राम पंचायत आमाकोनी के दो कदम प्रकृति की ओर समिति (संगठन) के संस्थापक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खल्लारी में फार्मासिस्ट संजय साहू ने कलेक्टर विनय कुमार लंगेह से सौजन्य मुलाकात कर समिति की ओर से मिट्टी का बने बसेरा (घोसला) भेंट की। उन्होंने गौरेया संरक्षण में कलेक्टोरेट कार्यालय सहित जिले के प्रत्येक शासकीय कार्यालयों में भी प्रमुखता से मिट्टी के घोंसला लगवाने का निवेदन किया है।
श्री साहू ने कलेक्टर को ‘दो कदम प्रकृति की ओर’ के संबंध में भी विस्तारपूर्वक बताया कि ग्राम आमाकोनी को गौरैया ग्राम घोषित करने हेतु पहल की जा रही है। जिसमें सहयोग प्रदान करने अपील भी की गई। टीम के पौधरोपण, जल एवं गौ-संरक्षण के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। समिति के जनहित में नि:स्वार्थ कार्य से अवगत होकर कलेक्टर ने सराहना की। आगे भी ऐसे कार्य करते रहने प्रेरित किया। समिति के सदस्यों ने कलेक्टर से मिलने से पहले प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक (ईको टूरिज्म तथा वन्यप्राणी प्रबंधन एवं योजना) के अधिकारियों से भी मुलाकात कर गौरैया संरक्षण के लिए मिट्टी से बने घोसला भेंट कर चर्चा की।