औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 तक

बलरामपुर 20 जून 2025। संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के अंतर्गत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 16 से शुरू की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 25 तक ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट सीजीआईटीआई डॉट एडमिशन डॉट एनआईसी डॉट ईन पर अपना आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान वाड्रफनगर-75091-07668, राजपुर-84359-45006 एवं बलरामपुर-75830-01432, रामचन्द्रपुर-7354159867, 7987934912, 7067946384 पर संपर्क कर सकते हैं।