शाला प्रवेश उत्सव, कृषि मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

बलरामपुर 20 जून 2025। बालक-बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने 21 तारीख को जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन सेजेस हिन्दी माध्यम विद्यालय के मैदान में दोपहर 2 बजे से किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदिम जाति कल्याण एवं कृषि विभाग के मंत्री रामविचार नेताम, अध्यक्षता सांसद चिंतामणि महाराज, विशिष्ट अतिथि विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा, श्रीमती शकुन्तला सिंह पोर्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरामुनी निकुंज, उपाध्यक्ष जिला पंचायत धीरज सिंहदेव, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा चेरवा, नगरपालिका अध्यक्ष लोधीराम एक्का एवं जनप्रतिनिधिगण की आतिथ्य में सम्पन्न होगा।
नवीन शैक्षणिक सत्र 2025-26 की शुरुआत एक उत्सव के रूप में हो साथ नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को स्वस्थ वातावरण प्रदान करने और उन्हें विद्यालय की ओर आकर्षित करने के लिए शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।