सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 24 को
बलरामपुर 20 जून 2025। कलेक्टर राजेंद्र कटारा की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव रमनलाल की उपस्थिति में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 24 को समय-सीमा की बैठक पश्चात आहूत की गई है। कलेक्टर श्री कटारा ने बैठक में संबंधित सदस्यों एवं विभागों के अधिकारियों को समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
