अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस, मंत्री नेताम होंगे मुख्य अतिथि

बलरामपुर 20 जून 2025। 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 को उत्साह के साथ मनाया जाएगा। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए ’योग एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ की थीम निर्धारित की गई है। राज्य शासन द्वारा जिला मुख्यालय में स्वामी आत्मानंद हाईस्कूल मैदान में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के लिए आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि के मुख्य अतिथि नामांकित किया गया है।
कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय के स्वामी आत्मानंद हाईस्कूल मैदान में प्रातः 7 से 8 बजे तक हाई आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है। आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि श्री नेताम सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, सभी अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राओं, विभिन्न संस्थाओं सहित सभी वर्गों के लोगों के द्वारा एक साथ सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा।