भाजपाइयों ने मनाया चावल उत्सव
महासमुंद। वार्ड 15 स्थित सार्वजनिक वितरण केन्द्र में चावल उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, वार्ड पार्षद ईश्वरी संजय भोई, पार्षदगण भाऊराम साहू, बादल मक्कड़, जितेन्द्र ध्रुव, धनेंद्र चंद्राकर,बड़े मुन्ना देवार, पुष्पा चंद्राकर, हर्ष साहू आदि ने राशन कार्डधारियों को 3 माह का चावल वितरण किया।
