सुधा चंद्राकर भाजपा से 6 वर्षों के लिए निष्कासित

महासमुंद। भाजपा ने कौंदकेरा-सोरिद जनपद क्षेत्र क्रमांक 10 की जनपद सदस्य सुधा योगेश्वर चंद्राकर को भारतीय जनता पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। विगत दिनों जनपद पंचायत महासमुंद उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में जनपद सदस्य सुधा योगेश्वर चंद्राकर ने भाजपा अधिकृत प्रत्याशी हुलसी जितेंद्र चंद्राकर के खिलाफ बागी प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा था। परिणामस्वरूप, उन्हें भारतीय जनता पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि यह पार्टी के अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के लिए कड़ा संदेश भी है कि पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।