महतारी वंदन सम्मान समारोह के अवसर पर महिलाओं को सुपोषण किट एवं मुनगा पौधे का किया गया वितरण
बालोद, 25 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डीलोहारा के लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मान समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए उन्हें सुपोषण किट एवं मुनगा पौधे का वितरण किया गया। ज्ञातव्य हो कि बालोद जिले में चलाए जा रहे कुपोषण मुक्ति अभियान के अंतर्गत बालोद जिला प्रशासन के विशेष पहल पर माताओं एवं शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करने हेतु विटामिन, मिनरल और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से परिपूर्ण एवं पौष्टिकता का पर्याय मुनगा पौधे का वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि आज आयोजित महतारी वंदन सम्मान समारोह में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा एवं जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा मुख्यमंत्री श्री साय एवं अतिथियों को पौधा भेंटकर सम्मान किया। इस मौके पर वन विभाग के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को भी मुनगे के पौधे का वितरण किया गया। इस मौके पर कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग, पूर्व सांसद सुश्री सरोज पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, राज्य एथेलेटिक संघ के उपाध्यक्ष सौरभ लूनिया, नगर पंचायत डौण्डीलोहारा के अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू एवं राजेंद्र राय, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि चेमन देशमुख, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवलाल ठाकुर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनबरसा, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्रीमती कुसुम शर्मा सहित कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक किरण गंगा राम चव्हाण, वन मंडल अधिकारी अभिषेक अग्रवाल, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में महतारी बंधन योजना के हितग्राहियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं तथा नागरिकगण उपस्थित थे।
