नक्शा बंटवारे का ऑनलाइन सिस्टम फेल, साय सरकार काम अटकाने नए तरीके अपना रहीं: डॉ रश्मि
महासमुंद। कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर ने किसानों और जनता को नक्शा बंटवारे और राजस्व रिकार्ड के दस्तावेज के संशोधन प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि राजस्व विभाग के ऑनलाइन सिस्टम में ढेरों खामियां हैं, जब तक ऑनलाइन सिस्टम में त्रुटियां पूरी तरह से दुरुस्त नहीं कर ली जाती तब तक ऑफलाइन का विकल्प भी होना चाहिए। लेकिन, भाजपा की साय सरकार जानबूझकर काम अटकाने के नए-नए तरीके अपना रही है। सरकार की दुर्भावना के चलते लाखों किसान भटकने मजबूर हैं। अधिकारी जान बूझकर एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। पटवारी, आरआई के पास भेज रहा है, आरआई तहसीलदार के पास, तहसीलदार एसडीएम और एसडीम कलेक्टर और कलेक्टर वापस तहसीलदार के पास। समाधान कहीं नहीं मिल रहा है।
