मारपीट, काउंटर केस दर्ज
महासमुंद। बकरा मटन की चोरी हो जाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मामले में सांकरा थाने में अलग-अलग मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को भानपुर थाना सलिहा जिला सारंगढ बिलाईगढ़ निवासी तिजऊ राम यादव (49) ने बताया कि 17 जून की दोपहर करीब 2.30 बजे ग्राम सोनपुर का श्रीराम साव पूर्व सरपंच वनदुर्गा मंदिर भतकुंदा में बकरा कटने पर निमंत्रण देने गया था। इस दौरान गांव के 3 व्यक्ति भी गये थे। इसी दौरान बकरा मांस चोरी हो जाने की बात को लेकर गांव के प्रशांत यादव ने गाली-गलौज कर जान की धमकी देते हुए लकड़ी से पीटा। वहीं, भानपुर थाना सलिहा जिला सारंगढ बिलाईगढ़ निवासी प्रशांत यादव (28) ने शिकायत की है कि 17 जून को वह वनदुर्गा मंदिर भतकुंदा में बकरा काटने पर गांव के तिजऊ राम यादव एवं अन्य व्यक्तियों को प्रसाद खाने के लिए निमंत्रण दिया। इस दौरान वह और तिजऊ राम यादव व गांव के अन्य व्यक्ति भी साथ में बैठ कर खाना खा रहे थे। उसी समय पुरानी बातों को लेकर तिजऊ ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। मारपीट से बांये हाथ एवं चेहरे में चोट आई है। मामले में आरोपियों के विरूद्ध धारा 115(2), 296, 351(2) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।
