रक्तदान शिविर 25 को

रक्तदान के लिए इच्छुक रक्तवीर करा सकते अपना पंजीयन
महासमुंद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महासमुंद के तत्वधान में 25 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती आफरीन बानो ने बताया कि आर्शीर्वाद जन कल्याण सेवा समिति आशीर्वाद ब्लड सेंटर रायपुर द्वारा ज्ञापन प्रस्तुत कर रक्तदान शिविर लगाए जाने का अनुरोध किया है जिस पर प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया के मार्गदर्शन में बुधवार को यह रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। ब्लड डोनेट करने वाले रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र सहित उपहार पदान कर सम्मान किया जाएगा। इच्छुक नागरिकों तथा रक्तवीरों से अपील है कि 24 जून दोपहर 2 बजे तक ब्लड डोनेट के लिए जिला न्यायालय परिसर स्थित एडीआर भवन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय पहुंचकर तथा अधिकार मित्र हरिचंद साहू के मोबाईल नंबर 95758-56860 में संपर्क कर रक्तदान के लिए अपना नाम पंजीकृत करा कर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।