शिक्षाकर्मी दंपत्ति ने रकम दोगुना करने का झांसा देकर की 18.73 लाख की ठगी, गिरफ्तार

महासमुंद। शेयर मार्केट में रकम दुगनी करने का झांसा देने वाले ठग दंपित्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो लोगों को शेयर मार्केट के जरिए 18 महीने में रकम दोगुना करने का झांसा देते थे। आरोपी दंपत्ति सरकारी शिक्षक हैं। आरोपियों ने अपने परिचितों के लोगों से 18.73 लाख की धोखाधड़ी की है। बसना थाना प्रभारी नरेन्द्र राठौर ने बताया कि ग्राम भंवरपुर निवासी निर्मला पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि लोकनाथ खुंटे और संगीता खुंटे दोनों को किराये से मकान में रहने के लिए दिए, रहने के दौरान हम दोनों से लोकनाथ खुंटे और उसकी पत्नी संगीता खुंटे से अच्छी पहचान हो गई। दोनों ने 27 फरवरी 2024 को शेयर मार्केट में पैसा लगाकर रकम को 18 माह में दोगुना करने की बात कही। जिस पर 2.48 लाख रुपए दे दिए। 18 माह बीत जाने के बाद पता चला कि आसपास के कई लोगों से रुपए लेकर धोखाधड़ी की है। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने सावित्रीपुर थाना सांकरा निवासी लोकनाथ खुंटे (39) और उनकी पत्नी संगीता खुंटे पति लोकनाथ खुंटे (37) को सांकरा में घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपियों ने लोगों से ठगी करना स्वीकार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कई लोगों से पैसा लेकर मूवी बनाने में खर्च कर दिए और कुछ पैसा खाना-पीने और महंगे कपड़े खरीदने में खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी लोकनाथ खुंटे और संगीता खुंटे को धारा 420, 34 भादवि के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।