सिरपुर में बोल बम सेवा समिति की बैठक 20 को

महासमुंद। बोल बम कांवर यात्रा आयोजन एवं सेवा समिति सिरपुर की बैठक 20 जून को सिरपुर स्थित यज्ञशाला में दोपहर 2 बजे रखी गई है। समिति के अध्यक्ष थनवार यादव, उपाध्यक्ष सुंदर साहू व संजय पांडे ने बताया कि बैठक में बम्हनी से सिरपुर के लिए निकलने वाली कांवर यात्रा की व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने समिति के सदस्यों व जुड़े सेवाभावी लोगों से बैठक में उपस्थित होने की अपील की है।