नपाध्यक्ष ने सब्जी मंडी में चलाया विशेष सफाई अभियान

महासमुंद। गुरु घासीदास बस स्टैंड और सब्जी मंडी परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। मंडी सहित मार्केट में फैली गंदगी, सब्जियों के अवशेष, कूड़ा कचरा तथा मार्केट व बस स्टैंड परिसर से गुजरी नालियों की सफाई कर कचरा हटाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत ने सफाई कर्मियों को ठीक से सफाई करने निर्देश दिए। उन्होंने सब्जी व्यवसायियों तथा आम नागरिकों से कचरा नालियों में न डालकर निर्धारित स्थान पर एकत्र करने की अपील की। इस अवसर पर स्वच्छता पर्यवेक्षक, अधिकारी, कर्मचारी व सफाई कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़े