मारपीट
महासमुंद। महिलाओं से मारपीट के मामले में बलौदा पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। पुलिस को ग्राम खोखेपुर निवासी रूकनी प्रधान ने बताया कि 15 जून को उनके पति केशनाथ प्रधान खाना खाने देर से पहुंचे तो उसने कहा कि खाना खाने जल्दी क्यों नही आते हो। इतने में पति ने गाली-गलौज और मारपीट की, इसी दौरान उनकी सास तुलसा, जेठानी शकुंतला और ससुर सूरत प्रधान भी आ गए फिर सभी ने मारपीट की। बाद उसने फोन कर मां जज्ञसिनी बेहरा को बुलाया। जब उनकी मां पिताजी के साथ ग्राम खोखेपुर आई तो ससुर सूरत प्रधान ने मां से मारपीट की। मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।
