कार की टक्कर से बाइक सवार मृत
महासमुंद।बसना नेशनल हाईवे 53 जगदीशपुर ओवरब्रिज में कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक के भाई ने बताया कि 14 जून की रात करीब 10 बजे सोहन पटेल ने सूचना दी कि भाई राधेश्याम पटेल का नेशनल हाईवे 53 के जगदीशपुर ओवरब्रिज बसना में एक्सीडेंट हो गया है। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी बसना ले जाया गया है। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने राधेश्याम को मृत घोषित कर दिया। उसने सोहन पटेल से घटना के संबंध में पूछा तो बताया कि राधेश्याम पटेल अपनी बाइक एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी 06 एचए 0963 से ससुराल रेमड़ा जा रहा था, और वह अपनी बाइक से पीछे-पीछे जा रहा था कि करीब 9.30 बजे नेशनल हाईवे 53 रोड जगदीशपुर ओवरब्रिज के ऊपर सामने गलत साइड से स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक सीजी 06 जीजे 1270 के चालक ने राधेश्याम पटेल की बाइक को सामने से ठोकर मार दिया जिससे राधेश्याम को चोटें आई, उन्हें पुलिस वाहन से सीएचसी बसना पहुंचाया गया, जहां मौत हो गई। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 184 एलकेएस, 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।
