आंगनबाड़ी के बच्चों के साथ पार्षद ने मनाया जन्मदिन, कूलर भेंट

महासमुंद। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष तथा वार्ड 25 के पार्षद भाऊराम साहू ने अपना जन्मदिन आंगनबाड़ी में बच्चों के साथ मनाया। उन्होंने वार्ड के मंदिर में पूजा-अर्चना कर दिन की शुरूआत की। पश्चात उन्होंने क्षेत्र के बुजुर्गों एवं जरूरतमंदों को फल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरे जीवन का उद्देश्य केवल जनसेवा है। जन्मदिन जैसे अवसर पर लोगों की सेवा करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। इसके अलावा साहू ने वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाकर स्थानीय निवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। आंगनवाड़ी में उन्होंने बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। बच्चों को गर्मी से राहत दिलाने आंगनबाड़ी केंद्र को कूलर भेंट की। साहू ने बच्चों के साथ केक काटकर फल व चॉकलेट का वितरण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्डवासी, भाजपा कार्यकर्ता और समाजसेवी उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़े