पक्षियों के लिए थाना परिसर में पेड़ पर लगाया घरोंदा व मटका
महासमुंद। वार्ड -25 के पार्षद भाऊराम साहू के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी की पहल पर सिटी कोतवाली परिसर के बरगद पेड़ में पक्षियों के लिए घरोंदा व मटकी टांगा गया। साथ ही दाने की भी व्यवस्था की गई। उपाध्यक्ष द्वारा शहर के पेड़ -पौधों में पक्षियों को बचाने मिट्टी के पात्र लगाए जा रहे हैं। जनता से अपील करते हुए कहा कि प्रकृति को बचाने के लिए पक्षियों व पशुओं को बचाना आवश्यक है, ये अनबोले पक्षी हैं इन्हें भी प्यास लगती है। शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका ने कहा कि पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करना पुण्य का काम है। इस अवसर पर थाना प्रभारी शरद दुबे मौजूद थे। उन्होंने प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए कहा कि थाना परिसर में लगाए गए मिट्टी के पात्र में पानी की व्यवस्था उनके द्वारा कराई जाएगी। भाजपा नेता मुन्ना साहू ने भी पक्षियों के लिए दाना -पानी व्यवस्था करने की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसा अभिनव प्रयास आमजनों को भी करना चाहिए, तब हमारी प्रकृति सुरक्षित रहेगी। पार्षद भाऊराम साहू का जन्मदिन नगर पालिका के उपाध्यक्ष कक्ष में मनाया गया। श्री साहू को गुलदस्ता व गमछा भेंटकर केक काटा गया। इस अवसर पर पार्षदगण शुभ्रा शर्मा, भारती चंद्राकर, कल्पना सूर्यवंशी, पीयूष साहू, धनीराम यदु, पूर्व पार्षद राजू चंद्राकर, भाजपा नेतागण मुन्ना साहू, हनीष बग्गा, जितेन्द्र साहू, गोविंद ठाकुर, शरद मराठा, गौरव राठी, समसु खान, रेखा बेहरा, राज बेहरा, हर्ष साहू, मौसम साहू आदि उपस्थित रहे।
