ट्रैक्टर ट्राली के पीछे टकराकर बाइक सवार दो युवकों की हुई मौत
महासमुंद। नेशनल हाईवे 53 पर आज शाम सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली में एक तेज रफ्तार बाइक जा घुसी। उसमें सवार दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मेमरा स्थित अपना ढाबा के पास नेशनल हाईवे 53 पर बाइक सवार खड़ी ट्राली के पीछे जा टकराई। जिसे लाखागढ़ के मुकेश सोना और डोंगरीपाली निवासी अमित सारथी की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले दोनों की उम्र 20 से 25 के बीच बताई जा रही है। हादसा शुक्रवार शाम 6 बजे की बताई जा रही है।दोनों युवकों के शव को एंबुलेंस से पिथौरा सीएचसी भेजा गया है। पिथौरा पुलिस घटना की जांच में जुटी है। पुलिस को आशंका है कि जिस जगह यह हादसा हुआ है वहां टर्निंग पॉइंट है। इस लिए उसके आसपास सड़क किनारे वाहन खड़े करना मनाही है। इसके बावजूद सड़क किनारे ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ा किया गया है।
