नपा उपाध्यक्ष, पार्षदों ने सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन

महासमुंद। प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर न.पा. उपाध्यक्ष देवीचंद राठी पार्षद द्वय श्रीमति सीता डोण्डेकर,पियूष साहू, भाजपा नेता हनीष बग्गा एवं पूर्व सरपंच गोविन्द ठाकुर ने संयुक्त रूप से कलेक्टर विनय कुमार लंगेह से भेट कर ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि नगरीय निकाय क्षेत्रों में संयुक्त नाम की जमीन में आपसी सहमती के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाए। साथ ही परिवार के मुखिया के नाम पर जमीन में उनके वरिसानों को मुखिया की सहमती पर आवास दिया जाना चाहिए। बटवारा नामा में समय लगने के कारण ऐसे करीब 30-35 परिवार है जो आवास से वंचित हो जायेंगे। इस पर कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा की आवास योजना ज्यादा से ज्यादा लोगों को दिये जाने का प्रयास कर रहे है लेकिन मुखिया के नाम वाले जमीन में बटवारा नामा की जरूरत पड़ेगी। ऐसा कोई नियाम अलग से नही है ज्यादा से ज्यादा शपथ पत्र के पूर्व अनुमति के बाद बटवारा नामा राजस्व विभाग से करा लिया जाए। राजस्व अमले को जल्दी से बटवारा नामा करने के लिये आदेश कर दिया जायेगा। जिन परिवार का अवेदन आया है उन्हें आवास योजना समिति को भेजा जाएगा।

इन्हें भी पढ़े