वाहन की ठोकर से बाइक सवार घायल
महासमुंद। सगाई में जा रहे नवाडीह (बम्हनी) के बाइक सवार को पिकअप ने ठोकर मार कर घायल कर दिया। घटना की शिकायत पर बसना पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। ग्राम गोपालपुर (पिथौरा) निवासी अलादिनी भोई ने पुलिस को बताया कि 27 अप्रैल को उनके पति अमृतलाल भोई के ग्राम सिंघनपुर अशोक राजहंस की बाइक एचएफ डीलक्स से ग्राम सिंघनपुर के शंभू बरिहा के साथ सगाई कार्यक्रम में नवाडीह (बम्हनी) जा रहे थे। बसना-सरायपाली बाइपास एनएच-53 पर बसना के पास पीछे से पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 06 जीजी 7376 ने ठोकर मार दिया, जिससे पति अमृतलाल भोई के सिर, चेहरा, दाहिना पैर में और शंभू बरिहा के सिर में चोट आई है। मामले में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 125(ए), 281-बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
