महिला से मारपीट

महासमुंद। घर घुसकर महिला से मारपीट करने के मामले में तेंदूकोना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस ने बताया कि ग्राम सेवाती निवासी सानिया बाई धृतलहरे (35) के साथ 26 अप्रैल की रात 9 बजे गांव के धर्मेंद्र बंजारे ने घर घुसकर मारपीट की। रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 296, 333, 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।