भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस पर 30 व 3 मई को शोभा यात्रा
महासमुन्द 28 अपऱ्ैल 2025 । सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम का प्राकट्य दिवस 30 तारीख को प्रातः 9 बजे आश्रम रोड स्थित ब्रह्म निवास में मनाया जायेगा। समाज के अध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने बताया कि समाज भवन ब्रह्म निवास में प्रातः 9 बजे से विद्वान पुरोहितों के मंत्रोचार के साथ विप्रजन पूजा अर्चना व भगवान विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करेंगे। तत्पश्चात प्रसाद वितरण एवं बरोडा चौक स्थित मनीष इलेक्ट्रिकल शॉप के सामने आम जनों को ठंडा शर्बत पिलाया जाएगा !
इसी प्रकार भगवान परशुराम जी के पराक्रम को प्रदर्शित करते हुए 3 मई शनिवार को शाम 5 बजे समाज भवन से भव्य शोभा यात्रा शहर भ्रमण करते हुए सिटी स्पोर्ट क्लब पहुँचेगी जहाँ बाबा रामदेव म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भजन प्रस्तुत किया जायेगा वहीं विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले विप्रजनों का सम्मान किया जायेगा।भोजन प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन होगा. श्री तिवारी ने सामाजिक जनों से सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है ।
