शासन से मिले 17 लाख मुआवजे का बीईओ ने किया इस्तेमाल, बिना बताए गए छुट्टी पर गए वेतन भी निकाला, सस्पेंड
महासमुंद 28 अपऱ्ेैल 2025। नेशनल हाईवे 53, पर फोर लेन भूमि अधिग्रहण में मिले मुआवजे की रकम बीईओ द्वारा बिना किसी को बतायें निजी उपयोग करने के मामले में स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने निलंबित कर दिया है। बीईओ पिछले दो साल से 16 लाख से ज्यादा राशि को दबाएं हुए था। 0
पिथौरा विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी केके ठाकुर ने भगतदेवरी के शासकीय मिडिल स्कूल की जमीन नेशनल हाईवे 53, फोर लेन निर्माण के लिए शासन द्वारा अधिग्रहण किया गया था। मुआवजे के तौर पर शासन से 16 लाख 61 हजार 163 रुपये स्कूल के नाम से जारी किया गया। लेकिन बीईओ के.के. ठाकुर ने बगैर लिखित स्वीकृति के 2 साल तक रकम अपने पास रखा और निजी उपयोग करता रहा। इसके अलावा बीईओ ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बिना लिखित अवकाश पर रहे और बाद में छुट्टी का वेतन आहरण कर लिया। इस पूरे मामले की जांच के बाद छत्तीसगढ़ वित्तीय संहिता व छत्तीसगढ़ कोषालय संहिता के विपरीत कार्य करते के आरोप में वित्तीय अनियमितता का दोषी पाये जाने पर निलंबित कर दिया।
