शराबी पति ने की पत्नी से मारपीट

महासमुंद। पत्नी के साथ उनके शराबी पति द्वारा मारपीट के मामले में बागबाहरा पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि वार्ड 4, थाना पारा निवासी कविता चंद्राकर पति गगन चंद्राकर (38) ब्यूटी पार्लर एवं फैंसी स्टोर्स चलाती है। प्रार्थिया का पति नशे का आदी है। रोज नशापान कर उनके साथ आए दिन मारपीट करता रहता है। 26 अप्रैल की दोपहर 12 से 12.30 बजे के बीच गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। मारपीट से महिला के सिर में चोट आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।