मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना : आज 775 यात्री होंगे रवाना
बिलासपुर, 23 अप्रैल 2025/मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना अंतर्गत 24 अप्रैल 2025 को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से पुरी, भुवनेश्वर, कोणार्क दर्शन के लिए बिलासपुर जिले के 381, मुंगेली जिले के 183 एवं गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के 211 सहित कुल 775 चयनित तीर्थयात्री बिलासपुर रेलवे स्टेशन से दोपहर 12 बजे रवाना होगे। तीर्थदर्शन यात्रियों के स्पेशल ट्रेन को केन्द्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह एवं बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के साथ ही अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा स्पेशल ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जाएगा।
