सुशासन तिहार : आवेदकों से सम्पर्क कर की गई गुणवत्तापूर्ण निराकरण
बलौदाबाजार, 22 अप्रैल 2025/सुशासन तिहार-2025 के प्रथम चरण अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए आवेदकों से संपर्क कर वस्तु स्थिति की जानकारी ली जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका बलौदाबाजार द्वारा सुशासन तिहार-2025 के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की कार्यवाही आवेदको से संपर्क कर की जा रही है।आवेदक तुलसी सोनवानी, आदित्य सोनी, नेहा मिश्रा का सामान्य राशनकार्ड बनाया गया व आवेदक गजेन्द्र देवांगन, इंदिरा बाई, सुमत तिवारी एवं अन्य के राशनकार्ड में नाम जोड़ने एवं हटाने की कार्यवाही की गई।इसके साथ ही सफाई संबंधी शिकायतो का निराकरण हेतु आवेदको से संपर्क कर निराकरण उपरांत आवेदको से पावती प्राप्त की जा रही है। आवेदक गजेन्द्र देवांगन, लक्ष्मी यादव, राजकुमार फेकर, एस.एल. चन्द्राकर, मोहन दास मानिकपुरी, हेमलता वर्मा, सिमरन पारवानी, बेनाबाई ध्रुव के द्वारा जन्म-मृत्यु संबंधी प्राप्त आवेदनों पर भी कार्यवाही करते हुए निराकृत किया गया।प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवेदको से संपर्क कर उक्त योजना का लाभ हेतु आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालय में उपस्थित होने को कहा गया है, जिससे उनके पात्रता का परीक्षण कर योजना का लाभ दिया जा सकें। साथ ही निर्माण कार्य के प्राप्त आवेदनो को वार्डवार संबंधित उपअभियंताओं को आबंटित किया गया है, उपअभियंताओं द्वारा स्थल निरीक्षण कर प्राक्कलन तैयार करने की कार्यवाही की जा रही है।
नगर पालिका बलौदाबाजार शिविर में कुल 917 आवदेन प्राप्त हुए जिसमें आवास योजना के 443, राशनकार्ड के 96, निर्माण कार्य के 190, चबुतरा आबंटन के 40 एवं सफाई, विद्युत, पेयजल, जन्म-मृत्यु, पेंशन आदि के 148 आवेदन शामिल है।
