पीएम आवास के लिए मिले आवेदनों की उपाध्यक्ष ने ली जानकारी
महासमुंद। नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने पीएम आवास के लिए मिले आवेदनों की जानकारी प्रधानमंत्री आवास प्रभारी लोकरंजन साहू से ली। राठी ने बताया कि प्रभारी ने 253 आवेदन प्राप्त होने व ऑनलाइन करने की जानकारी दी है। इसमें आबादी भूमि के 42, संयुक्त स्वामी की 76, अवैध प्लाटिंग के 5, 2500 वर्ग फीट से अधिक भूमि के 3 और एकल भू स्वामी के 127 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सरकार द्वारा सही आवेदनों को अनुमोदन के लिए नगर पालिका से मांगा गया है। जिसके लिए रायपुर में 15 मई को बैठक होनी है। बैठक में शीघ्र ही अनुमोदन के बाद अनुज्ञा सहित हितग्रहियों के आवास निर्माण की अनुमति व प्रथम किश्त की राशि जारी की जाएगी।
राठी ने आगे बताया कि राशि 2.26 लाख की जगह 2.50 लाख रूपये चार किश्तों में दिया जाएगा । उसके बाद मकान निर्माण उपरांत गृह प्रवेश पर मुख्यमंत्री गृह प्रवेश योजना के तहत 32850 रुपए दिया जाएगा । हितग्राही के पास कम से कम 250 वर्ग फीट की जमीन होनी चाहिए।
