घायल को दें 5 लाख रूपये मुआवजा : अशवंत

महासमुंद। भाजपा व किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने कहा कि करणी कृपा पावर प्लांट में कंवेयर बेल्ट में हाथ फंसने से एक मजदूर घायल हो गया । 4 महीने के भीतर हुई इस चौथी घटना से प्लांट की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। साहू ने कहा कि दुर्घटनाओं की जानकारी छिपाई जाती है। घायलों को सीधे रायपुर ले जाया जाता है। मृत्यु के मामलों में भी जिला प्रशासन को सूचित नहीं किया जाता। जब मामले सामने आते हैं, तब प्रशासन भी सिर्फ औपचारिक कार्रवाई तक सीमित रहता है। साहू ने अवैध रूप से चल रहे प्लांट को बंद करने व घायल को 5 लाख रूपये मुआवजा देने की मांग कलेक्टर से की है।