समस्याओं के तय समय में निराकरण का नव अभियान सुशासन तिहार 8 से

दंतेवाड़ा, 07 अप्रैल 2025। राज्य शासन के निर्देशानुसार एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य में सुशासन तिहार का आयोजन 8 तारीख से प्रारंभ हो रहा है। मांगों और समस्याओं का औचित्यपूर्ण निराकरण, जन कल्याणकारी योजनाओं का लक्षितवर्गों तक पहुँच सुनिश्चित करना सुशासन तिहार का मुख्य लक्ष्य होगा।
सुशासन तिहार 2025 के अन्तर्गत मांगों और समस्याओं के तीन चरण निर्धारित है। इसके तहत प्रथम चरण 8 से 11 तक होगा जिसमें आम जन अपने-अपने पंचायत, ब्लाक, एवं निकाय कार्यालयों में रखी समाधान पेटी में अपने शिकायत दर्ज करा सकेगें। आवेदन लिखने के लिए कार्यालय में उपस्थित सहायकों से मदद ली जा सकेगी। इसके अलावा आवेदक पोर्टल पर भी जाकर भी आवेदन कर सकते है। जनता से उनकी समस्याओं के संबंध में आठ से 11 अप्रैल तक ग्राम पंचायत मुख्यालयों और नगरीय निकाय कार्यालयों में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। इन स्थलों पर समाधान पेटी रखी जाएगी, ताकि लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें लिखकर उसमें डाल सकें। आवेदन प्राप्त करने के लिए समाधान पेटी की व्यवस्था जिला और विकासखण्ड मुख्यालय स्तर पर भी की जाएगी। आवश्यकतानुसार हाट बाजारों में भी आवेदन संग्रह किए जाएंगे।