स्काउट गाइड संघ की बैठक में लिया प्याऊ घर खोलने का निर्णय
महासमुंद। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स स्थानीय संघ विकासखंड महासमुंद सत्र की अंतिम बैठक कौशलेन्द्र वैष्णव की अध्यक्षता में विकासखंड शिक्षा कार्यालय में आहूत की गई। बैठक में वार्षिक एजेंडा के तहत विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। विकासखंड के अंतर्गत मुख्य मुख्य मार्ग, नगर के चौक -चौराहों पर जहां आम नागरिकों का आवागमन ज्यादातर होता है उन स्थानों को चिन्हाकित कर जनसहयोग से अस्थाई प्याऊ घर खोलने चर्चा की गई। राज्य मुख्यालय द्वारा चाही गई विभिन्न जानकारी यथा विकासखंड के पंजीकृत विद्यालयों की सूची, स्काउटर गाइडर की जानकारी के साथ ब्लॉक में वार्षिक कार्यक्रम के तहत गत वर्ष हुई विभिन्न गतिविधियों की जानकारी जिला में प्रेषित करने के साथ ब्लॉक स्तरीय तृतीय सोपान जांच शिविर बिरकोनी के आय-व्यय की चर्चा कर व्यय का ध्वनिमत से अनुमोदन किया गया। आगामी सत्र में संगठन के सदस्यों को सक्रिय कर स्काउटिंग गतिविधि को गति देने पर सभी सहमत हुए। बैठक में उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ,तारा चंद्राकर, शुभ्रा शर्मा, सीता टोंडेकर, एवं सदस्यगण मनीष शर्मा, कमल लूनिया, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिन्हा, लता वैष्णव ब्लॉक सचिव, लीनू चंद्राकर डीओसी गाइड, अवधेश विश्वकर्मा डीओसी स्काउट, प्रमोद कन्नौजे जिला सचिव, अर्चना तिवारी जिला संयुक्त सचिव, तुलेन्द्र सागर, तामेश्वरी साहू, चंद्रकांता ठाकुर, हिरेंद्र साहू ब्लॉक सहसचिव, रामकुमार भट्ट एवं मिथलेश जलक्षत्री आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी लता वैष्णव ने दी है।
