अंबानी की जियो के लिए केंद्र सरकार ने बीएसएनएल को किया तबाह: रश्मि

महासमुंद। सीएजी की रिपोर्ट में सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल द्वारा मोदी राज में रिलायंस जियो को दी जा रही रियायत और अनुचित सुविधा को लेकर हुए खुलासे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महासमुंद कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने कहा है कि अंबानी की जियो के लिए केंद्र सरकार ने बीएसएनएल को तबाह कर दिया। उन्होने कहा कि केंद्र सरकार केवल चंद पूंजीपति मित्रों के मुनाफे के लिए ही काम कर रही है। सीएजी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि टॉवर जैसी बुनियादी ढांचा इस्तेमाल करने का 1757 करोड़ 56 लाख रुपए शुल्क नहीं वसूली है।
केंद्र में भाजपा के आने के बाद से ही विगत 10 वर्षों से रिलायंस जियो से शुल्क वसूली स्थगित है। डॉ रश्मि ने आगे कहा कि केंद्र सरकार अडानी, अंबानी के लाभ के लिए पहले स्पेशल इकोनामिक जोन से जुड़े नियमों में बदलाव किया, सदन में बिना चर्चा विपक्ष को मार्शल लगाकर बाहर कर एक ही दिन में 14-14 श्रम कानूनों में श्रमिक विरोधी संशोधन थोपे, फिर पोर्ट, ऊर्जा, माइनिंग, कोल, आयरन ओर, पेट्रोलियम जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अडानी का एकाधिकार स्थापित कराया। देश के संसाधन, देश के सार्वजानिक उपक्रम, नवरत्न कंपनियों की संपत्तियां मोदी के चहेतों को लुटाए जा रहे हैं।