बृजराज स्कूल में पानी की समस्या, सौंपा ज्ञापन
महासमुंद। पीएमश्री बृजराज शासकीय प्राथमिक शाला, उच्च प्रथमिक शाला बृजराज एवं विकासखंड कार्यालय महासमुंद के संस्था प्रमुखों ने नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि परिसर में तीन कार्यालय संचालित हैं। जिसमें आसपास गांवों से लेकर शहर के 350 छात्र-छात्राएं अध्यनरत हैं। बोर का जल स्तर नीचे चला गया है, जिससे पानी की समस्या है। अध्यक्ष ने नए बोर अथवा पुराने बोर में पाइप डालकर पानी निकालने जल विभाग को आदेशित किया । इस अवसर पर संकुल समन्वयक सुरेंद्र चंद्राकर, प्रधान पाठक गोमती साहू, विजयलक्ष्मी चंद्राकर, नरेश साहू, ओंकार प्रसाद चंद्राकर, विकासखंड कार्यालय से आशुतोष जोशी, अनुराग तिवारी, भूपेंद्र कुमार नेताम, दिनेश कुमार मानिकपुरी उपस्थित रहे।
