प्रयास विद्यालय मेे नवीं के लिए परीक्षा 20 को
बलरामपुर, 4 अप्रैल 2025। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग अधिकारी ने जानकारी दी है कि प्रयास बालक कन्या आवासीय विद्यालय में कक्षा नवीं के प्राक्चयन की परीक्षा 20 को प्रातः 10 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जाएगी। जिसके लिए प्रयास बालक/कन्या आवासीय विद्यालयों के सत्र 2025-26 में कक्षा नवीं में प्राक्चयन परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र विभाग के वेबसाइट एकलव्य डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन पर अपलोड कर दिया गया है परीक्षार्थी परीक्षा तिथि तक अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र अथवा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के संबंध में समस्या हो रही है तो संयुक्त जिला कार्यालय बलरामपुर के कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग में कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे से शाम 5ः30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
