रायपुर में होगा खेल अकादमी के लिए चयन ट्रायल, 12 तक पंजीयन

बलरामपुर 04 अप्रैल 2025। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिले में संचालित आवासीय खेल अकादमी में हॉकी (बालक/बालिका), तीरंदाजी (बालक/बालिका) तथा संचालित की जाने वाली आवासीय खेल अकादमी फुटबॉल (बालक/बालिका) एवं एथेलेटिक्स (बालक/बालिका) का खेल अकादमी में खिलाड़ियों के नवीन प्रवेश हेतु राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन रायपुर जिले में किया जा रहा है। तीरंदाजी और फुटबॉल खेल का चयन ट्रायल 21 से 23 तथा हॉकी/एथलेटिक्स खेल का चयन ट्रायल 25 से 27 को होगा।
इस संबंध में प्रभारी खेल अधिकारी ने बताया है कि जिले के इच्छुक खिलाड़ी (बालक/बालिका) जो आयोजित ट्रायल में सम्मिलित होने चाहते है और उनकी आयु 13 से 17 वर्ष है। वे खिलाड़ी 12 तक कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण विभमें सयुंक्त जिला कार्यालय बलरामपुर में सबंधित खेल के उच्च स्तरीय खेल प्रमाण पत्र के साथ अपना जन्म प्रमाण-पत्र, आधारकार्ड, मार्कशीट की छायाप्रति व पासपोर्ट साईज की नवीनतम फोटो के साथ पंजीयन करा सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।